दिवंगत आरक्षक योगेंद्र परस्ते के परिजनों को मिला 1 करोड़ का सहारा, एसबीआई ने सौंपा चेक

जबलपुर। सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा गए आरक्षक योगेंद्र परस्ते के परिवार को शुक्रवार को बड़ा आर्थिक संबल मिला। पुलिस सेलरी पैकेज अकाउंट के तहत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने परिजनों को 1 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सौंपा गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा अपने प्रत्येक जवान और उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह आर्थिक सहयोग दिवंगत आरक्षक योगेंद्र परस्ते के परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनेगा। चेक सौंपने के अवसर पर एसबीआई रीजनल मैनेजर अर्जुन सिंह विष्ट, कमला नेहरू ब्रांच की चीफ मैनेजर वंदना पटैल, चीफ मैनेजर यतीन्द्र कुमार गोतम और वेल्थ हब के रिलेशनशिप मैनेजर असीम जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह रहे उपस्थित-
इस अवसर पर एएसपी सिटी आयुष गुप्ता, एएसपी जोन 4 अंजना तिवारी, सीएसपी माढोताल बीएस गोठरिया, रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य भी मौजूद रहे।







