भोपालमध्य प्रदेश

रन भोपाल रन’ में उमड़ा शहर: 11वें संस्करण में हजारों ने लिया फिटनेस और स्वच्छता का संकल्प

रन भोपाल रन’ में उमड़ा शहर: 11वें संस्करण में हजारों ने लिया फिटनेस और स्वच्छता का संकल्प

भोपाल, यशभारत। रविवार सुबह राजधानी में 11वें रन भोपाल रन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें हर आयु वर्ग के हजारों धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए फिटनेस, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। टीटी नगर स्टेडियम से हुई इस दौड़ को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस आयोजन ने स्वच्छ भारत अभियान, जीरो वेस्ट, कार्बन फुटप्रिंट में कमी, अंगदान और तंबाकू निषेध जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकारों के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों – 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर दौड़ – में आयोजित किया गया।

मंत्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के ‘फिट इंडिया अभियान’ को मजबूती देता है और भोपाल के नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जज्बे को दर्शाता है। पूरे रूट पर जोश और ऊर्जा का माहौल रहा, जिसमें धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढोल-डीजे और जुम्बा सेशन भी आयोजित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button