भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों संग किया सूर्य नमस्कार, दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों संग किया सूर्य नमस्कार, दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

भोपाल, यशभारत। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश योगमय नजर आया। मुख्य आयोजन शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हजारों विद्यार्थियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार कर युवाओं को स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 01 12 at 10.02.24

विवेकानंद के विचारों से होगा राष्ट्र का उत्थान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति माना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि, सूर्य नमस्कार केवल एक योग क्रिया नहीं, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ, मन को एकाग्र और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सूर्य नमस्कार के सभी चरणों को पूरा किया और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Image 2026 01 12 at 10.02.12

प्रदेशभर के स्कूलों में एक साथ गूंजा राष्ट्रगीत

राज्य स्तरीय इस आयोजन के साथ ही प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकाशवाणी के माध्यम से राष्ट्रगीत और मुख्यमंत्री के प्रेरक संदेश के साथ हुई। निर्धारित समय पर प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों ने एक ही लय और ताल में योग अभ्यास किया।

WhatsApp Image 2026 01 12 at 10.02.05

अनुशासन और आत्मबल पर जोर

मुख्यमंत्री ने योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से ही आत्मबल बढ़ता है। शासन के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button