मुख्यमंत्री को सब पता है वे ही जवाब देंगे – मंत्री संपतिया उइके – संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्र्टीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक किशोर समरीते द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोली मंत्री

मुख्यमंत्री को सब पता है वे ही जवाब देंगे – मंत्री संपतिया उइके
– संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्र्टीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक किशोर समरीते द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोली मंत्री
भोपाल यशभारत। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके पर एक हजार करोड़ रुपए के कमीशन लेने के आरोपों को लेकर राजनीति माहौल गर्मा गया है। मामले को लेकर अब मंत्री संपतिया उइके ने मंगलवार को अपनी बात रखी है। मंत्री उइके का कहना है कि जो भी आरोप लगे हैं वह निराधार हैं। मुझे जांच से कोई दिक्कत नहीं है। आदिवासी महिला हूं और गरीब मजदूर वर्ग से आई हूं। जनता जर्नादन की सेवा कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री को सब पता है वे ही अब इसका जवाब देंगे। जो भी शिकायत की गई है वह जांच में सब सामने आ जाएगा। पीएमओ द्वारा मामले को लेकर संज्ञान लेने के जवाब में उनका कहना है कि यदि कोई गलत करेगा तो उसकी जांच होगी। पीएमओ ने संज्ञान लिया है यह अच्छी बात है इससे बस सामने आ जाएगा। मेरे संगठन को सब पता है।
कैबिनेट बैठक में रखेंगी बात
मंत्री संपतिया उइके का कहना है कि प्रदेश कैबिनेट की बैठक के बाद वे अपनी बात रखेंगी। जो भी तथ्य हैं वे सब सामने जाएंगी। जो भी बात होगी सभी के सामने लाई जाएगी। गौरतलब है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभगा की मंत्री पर एक हजार करोड़ रुपए कमीशन लेने का आरेप लगा है। यह आरोप संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्र्टीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक किशोर समरीते ने लगाए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पीएमओ में भी की है।
प्रमुख अभियंता ने दिए जांच के आदेश
प्रमुख अभियंता संजय अंधवान ने इस मामले में प्रधानमंत्री से की गई शिकायत और केंद्र की ओर से मांगी गई रिपोर्अ के बाद जांच के आदेश दिए हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने प्रदेश के सभी मुख्य अभियंता पीएचई और परियोजना निदेशक मप्र जल निगम को इस मामले में पत्र भेजकर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। निर्देश में कहा गया है कि राज्य के जल जीवन मिशन को भारत सरकार से मिले तीस हजार करोड़ के खर्च की जांच की जाए।







