एक्सीडेंट का मामला निकला हत्या का , छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर रॉड से हमला कर मौत के घाट उतारा

जबलपुर यश भारत।अधारताल थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वर पैलेस के समीप 4 दिन पहले एक युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की पूरा मामला हत्या का निकला। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के छोटे भाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसने की बड़े भाई के सिर पर रॉड से हमला कर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।अधारताल पुलिस ने बताया कि रामेश्वर पैलेसे के समीप रहने वाले अभिषेक भारती की लाश 3-4 मार्च की दरमियानी रात घर के समीप मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला एक्सीटेंड का लगा रहा था। शार्ट पीएम रिपोर्ट पर सिर पर प्रहार होने के बाद मौत की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक अभिषक के छोटे भाई विनोद से पूछताछ की तो उसके बताया कि लोहे की रॉड से हमला कर उसने ही भाई की हत्या की है। वारदात में विनोद के साथ उसका एक साथी भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों भाईयों के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। अभिषेक-विनोद का एक घर हनुमानताल क्षेत्र में भी है।








