किरार समाज के भवन का लोकार्पण 15 जून को होगा

किरार समाज के भवन का लोकार्पण 15 जून को होगा
भोपाल यशभारत। किरार धाकड़ समाज न्यास द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह का आयोजन 15 जून को शम 5 बजे समाज भवन परिसर जवाहर चौक पर होगा। इस अवसर पर समाज के विभिन्न जिलों से विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठजन, समाजसेवी, मातृशक्ति, युवा वर्ग उपस्थित रहेंगे। समारोह के संबंध में आयोजित
पत्रकार के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान ने बताया कि यह भवन हमारे समाज वं एकता, श्रम, सहयोग और संगठन की भावना का साकार स्वरूप है। यह केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि भावी पीढिय़ों के लिए प्रेरणा और क्रियाशीलता का केंद्र बनेगा। समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री
भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साधना सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष किरार महासभा करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री नरेंद्र पटेल, सांसद आलोक शर्मा और दर्शन चौधरी तथा विधायक भगवान दास सबनानी रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकिशन चौहान, रामकिशन कोटवार, भैयाला पटेल सहित महासभा के पूर्व अध्यक्ष लालसिंह पटेल, गुला सिंह जी किरार और शिवाजी पटेल सम्मिलित होंगे। ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा भवन निर्माण की विशेष संरचना, उद्देश्यों एवं भा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।







