भोपाल

मकान के सेप्टिक टैंक में मिली युवक की लाश, पुलिस ने मामले में शुरू की जांच

मकान के सेप्टिक टैंक में मिली युवक की लाश, पुलिस ने मामले में शुरू की जांच

यशभारत, नर्मदापुरम/ इटारसी। केसला थाना क्षेत्र के अंतर्गत  कालाआखर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला एक व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि सुखतवा के शिक्षक प्रकाश उइके के निर्माणाधीन  मकान पिछले एक हफ्ते से बारिश के कारण बंद था। जब शनिवार को मकान मालिक प्रकाश उइके अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे और मकान खोला, तो उन्हें अंदर से तेज बदबू आई, उन्होंने देखा कि सेफ्टी टैंक में कुछ अजीब-सा दिख रहा है। पास जाकर देखने पर पता चला कि पैंट और शर्ट पहने एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। तत्काल एफएसएल टीम को सूचना दी गई। मौके पर  पहुंची टीम ने स्थल निरीक्षण करने के बाद सेफ्टी टैंक से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुदेश कहार पुत्र तिलक राम कहार (45) निवासी सुखतवा के रूप में हुई। मृतक के पास से एक मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पर्चियां मिलीं। जिससे उसकी पहचान की गई। एफएसएल टीम के अनुसार शव 5 से 6 दिन पुराना बताया गया। मृतक के पुत्र शिवम कहार ने बताया कि उनके पिता ड्राइविंग का काम करते थे। मंगलवार से लापता थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता अक्सर बिना बताए कहीं चले जाते थे और बाद में लौट आते थे। इसलिए परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button