इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आ गई शुभ घड़ी… इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

26 फरवरी को शादी करेंगे विजय और रश्मिका

आ गई शुभ घड़ी… इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

Vijay Rashmika Wedding: आ गई शुभ घड़ी... इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते साल दोनों ने सीक्रेंट इंगेजमेंट भी कर ली थी. हालांकि, दोनों ने ऑफिशयली अपनी सगाई को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. लेकिन ये महज अफवाह निकली. इसी बीच अब फाइनली दोनों की शादी की तय हो गई है. अक्टूबर 2025 में विजय और रश्मिका ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. इसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चा हो रही थी. लंबे वक्त तक शादी की चर्चा होने के बाद अब आखिरकार विजय देवकोंडा और रश्मिका की शादी हो रही है. विजय और रश्मिका की शादी का कार्ड सामने आया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. विजय देवकोंडा और रश्मिका 26 फरवरी को धूमधाम से शादी करने वाले हैं.

26 फरवरी को शादी करेंगे विजय और रश्मिका

पिछले साल दिसंबर में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि कपल 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाला है. वहीं, अब विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड वायरल हो गया है. विजय और रश्मिका 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे. बताया जा रहा है कि विजय देवकोंडा और रश्मिका की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में रिसेप्शन किया जाएगा.

Vijay Rashmika Wedding Card

निजी समारोह में शादी

रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका की शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे. हालांकि, अभी तक कपल की ओर से किसी तरह की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. शादी की इन खबरों के बीच विजय और रश्मिका को मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों अलग-अलग मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बाद में एक ही कार में रवाना होते नजर आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button