जबलपुरमध्य प्रदेश

हमलावरों ने जमकर बरसाए पत्थर, विरोध करने पर युवक को घोंपा चाकू : मारपीट कर हमलावर फरार, क्षेत्र में हड़कंप

 

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के महाराजपुर में देर रात बाइक सवार युवकों ने रंजिशन जमकर पत्थर बरसाए। जिसका विरोध करने पर दो युवकों से जमकर गालीगलौच करते हुए हमलावरों ने मारपीट कर दी और जब विरोध किया तो एक युवक को चाकू घोंपकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया कि वह महाराजपुर का निवासी है। देर रात अज्ञात बाइक सवार युवक आए और पत्थर बरसाने लगे। जिसका शेखर तिवारी के साथ उसने विरोध किया और हमलावर आग बबूला हो गए और शेखर को चाकू मार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App