भोपालमध्य प्रदेश

शौक पूरा करने के लिये मोबाइल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शौक पूरा करने के लिये मोबाइल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना निशातपुरा पुलिस ने एक मोबाइल विक्रेता की दुकान में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सिर्फ मोबाइल चलाने का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी किए गए 35,000 कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
​ मिली जानकारी के अनुसार करोद स्थित महावीर मोबाइल दुकान के प्रोपराइटर रोहित जैन ने थाना निशातपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान के काउंटर से किसी अज्ञात लड़के ने दो नए मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय संदेही बालक को करोद क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा।
​पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसने खुलासा किया कि वह नया मोबाइल चलाने का शौकीन था, जिसके कारण उसने दुकान से फोन चुराए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सेमसंग एफ-17 मॉडल के दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत 35,000 बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button