जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में

05 किलो 405 ग्राम गांजा बरामद

जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान के बिलाबांग स्कूल रोड़ के पास से मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को धर दबोचा जिसके पास से करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक़ बिलाबांग स्कूल रोड़ के पास एक लड़का हाथ में सफेद रंग का थैला लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया

जिसने पूछताछ पर अपना नाम शिवम पटैल पिता लाखन पटैल उम्र 19 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास रमनगरा तिलवारा बताया। जिसके हाथ में लिये हुये थैले को चैक करने पर थैले के अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे हुये 3 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने पर 5 किलो 405 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 8 हजार रुपए का होना पाया गया। आरोपी शिवम पटैल के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहा से एवं किससे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button