कानपुर स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, भोपाल में डेढ़ करोड़ की चोरी का मामला

कानपुर स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, भोपाल में डेढ़ करोड़ की चोरी का मामला
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र की डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय उर्फ अज्जू यादव को भोपाल पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली से पकड़ा था। आरोपी को ट्रेन से भोपाल लाया जा रहा था, तभी कानपुर रेलवे स्टेशन पर उसने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। भोपाल पुलिस टीम में एसआई संजीव धाकड़, आरक्षक रविंद्र गौर, आरक्षक आकाश श्रीवास्तव और महिला आरक्षक किरण शामिल थे। बताया जा रहा है कि आरोपी को कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई करीब डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी से कुछ नगदी भी बरामद की थी, जिसे जांच के लिए जब्त किया गया था घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश के लिए कानपुर और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, भोपाल पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर रही है।







