जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बाल दिवस पर बड़ेरिया ग्लोबल इंस्टिट्यूट में “टेक उड़ान” कंप्यूटर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन

वर्कशॉप में शामिल बच्चे समर्थ सद्गुरु विद्यापीठ, सूखा गाँव से आए थे

बाल दिवस पर बड़ेरिया ग्लोबल इंस्टिट्यूट में “टेक उड़ान” कंप्यूटर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन

बाल दिवस के अवसर पर बड़ेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में इस बार उत्सव को एक अनोखे और सार्थक तरीके से मनाया गया। संस्थान, जो समाजसेवा के प्रति सदैव सक्रिय रहता है, ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि के अंतर्गत ग्रामीण विद्यालय के बच्चों के लिए एक दिवसीय “कंप्यूटर अवेयरनेस वर्कशॉप – टेक उड़ान” का सफल आयोजन किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण स्कूलों के छोटे बच्चों को कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी और इसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। बच्चों ने उत्साहपूर्वक वर्कशॉप में भाग लिया तथा कंप्यूटर पर स्वयं कार्य करके प्रायोगिक ज्ञान हासिल किया। यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

वर्कशॉप में शामिल बच्चे समर्थ सद्गुरु विद्यापीठ, सूखा गाँव से आए थे। इन बच्चों को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

संस्थान के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया ने प्रशिक्षण देने वाले विद्यार्थियों की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। वहीं डायरेक्टर डॉ. राजीव खत्री और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निहारिका यादव ने सभी बच्चों को उपहार एवं मिठाई वितरित की।

इस कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. वंदना पाठक द्वारा किया गया, जिसमें सपन मौर्य का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button