जबलपुर

छात्राओं से छेड़छाड़ करता था शिक्षक, परिजनों ने दर्ज कराया मामला

मंडला यशभारत। बम्हनी थाना क्षेत्र के अंजनिया चौकी में एक शिक्षक पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। दरअसल एक छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धमनगांव के शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुनील पटेल पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है, शिक्षक के द्वारा अध्ययनरत छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
पढ़ाई न छूट जाए इस डर से चुप रहीं छात्राएं
आरोप लगाने वाली छात्राओं का कहना है कि घर में शिक्षक की हरकतें बताने पर घर वाले पढ़ाई न छुड़वा दें, इस डर से वे काफी कुछ बर्दाश्त करती चली आ रही थीं। लेकिन उनकी इस मजबूरी का फायदा लगातार शिक्षक उठा रहा था। 20 दिसंबर को पुनः छेड़छाड़ करने पर पहले अपनी सहेली और फिर घर वालों को जानकारी देने पर चार छात्राओं के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ अंजनिया चौकी पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button