जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्वामी रामनरेशाचार्य जी पिपरिया स्टेशन से लापता, CCTV में सुबह 6:15 पर आए थे नजर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

स्वामी रामनरेशाचार्य जी पिपरिया स्टेशन से लापता, CCTV में सुबह 6:15 पर आए थे नजर

जबलपुर प्रख्यात आध्यात्मिक संत स्वामी रामनरेशाचार्य जी बीती रात से लापता हैं। वे राजधानी एक्सप्रेस से आगरा से यात्रा कर रहे थे और तड़के करीब 3:00 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर उन्होंने लगभग दो घंटे तक वेटिंग रूम में विश्राम किया, जहां उनके साथ उनके दो-तीन शिष्य भी मौजूद थे।

 

1745492390 WhatsApp Image 2025 04 24 at 4.10.22 PM

शिष्यों के अनुसार, उस समय स्वामी जी की तबीयत ठीक नहीं थी और वे शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे थे। भोपाल से रवाना होने के बाद ट्रेन जब पिपरिया स्टेशन पर रुकी, तो वे वहां उतरे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही शिष्यों ने जीआरपी को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें स्वामी रामनरेशाचार्य जी सुबह 6:15 बजे पिपरिया स्टेशन परिसर में नजर आते हैं। इसके बाद से वे कहां गए, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शिष्यों ने बताया कि वे स्टेशन पर स्वामी जी के साथ ही थे, लेकिन कुछ समय के लिए जब उनका ध्यान हटा, तब तक स्वामी जी वहां से जा चुके थे। तबीयत खराब होने के चलते उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और अधिक बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu