जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जाँच में जुटी

जबलपुर यश भारत। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर चेरीताल के रहने वाले अंकित नामक युवक की घर में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कोतवाली पुलिस सूचना पाकर उसके घर पहुंची । और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया । वहीं पुलिस अब मौत के स्पष्ट कर्म का पता लगाने में जुट गई है

IMG 20251208 WA0021 IMG 20251208 WA0012

परिजनों ने बताई मारपीट की घटना

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 11:00 बजे सौरभ ठाकुर, यश बैन, और अंजू ठाकुर सहित तीन-चार लोग उनके घर आए थे। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और अंकित के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने बीच-बचाव कर अंकित को घर के अंदर किया, जिसके बाद हमलावर गाली-गलौज करते हुए वहाँ से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि रात में अंकित सो गया था, लेकिन जब सुबह उसे चाय देने गए तो वह मृत अवस्था में मिला और उसने आँखें नहीं खोलीं। परिजनों ने सीधे तौर पर सौरभ ठाकुर, यश बैन, अंजू ठाकुर और उनके साथियों पर अंकित की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दिया जाँच का आश्वासन

इस मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि रात में विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक को परिजनों ने घर में सुला दिया था। सुबह वह मृत मिला। परिजनों ने मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने उचित कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button