भोपाल

सतपुड़ा और वल्लभ भवन के पास होगा सर्वे  – अतिक्रमणकारियों को जारी किए जाएंगे नोटिस

सतपुड़ा और वल्लभ भवन के पास होगा सर्वे
– अतिक्रमणकारियों को जारी किए जाएंगे नोटिस
भोपाल यशभारत। वल्लभ भवन और सतपुड़ा भवन के पास हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अमला जल्द ही कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले सर्वे कराया जाएगा और ठेला व दुकान संचालकों को समझाइश दी जाएगी। यशभारत में खबर के प्रकाशन के बाद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों से भी चर्चा की गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों को हटाने के लिए प्रक्रिया के तहत नोटिस दिए जाएंगे यदि तय समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो फिर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सतपुड़ा भवन और वल्लभ भवन के पास काफी अधिक मात्रा में अतिक्रमण हो गया है। वीआईपी रोड पर अतिक्रमण होने के कारण कई बार जाम के हालत भी बन जाते हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा तो है, लेकिन पार्किंग में जगह ही नहीं रहती है जिसके कारण लोगों को वाहन रोड पर खड़ा करना पड़ता है। वल्लभ भवन और सतपुड़ा भवन के चारों ओर अवैध रूप से दुकानें लग रही हैं। नगर निगम की ओर से कई वर्षों से लग रही दुकानों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि हर माह पर्ची कटाई जाती है। सतपुड़ा भवन के पास हालत यह है कि अतिक्रमण के कारण यहां पर जगह ही नहीं रहती है। पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ भी इतनी भी जगह नहीं कि लोग निकल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button