देश

Surat building accident. सूरत बिल्डिंग हादसे के मृतकों में सीधी के 5 लोग शामिल, 2 सगे भाइयों ने भी गंवाई जान

 

सूरत , एजेंसी। । सूरत में ब हुंमजिली इमारत गिरने से जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनमें 5 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जैसे ही हादसे की सूचना सीधी जिले के परासी गांव तक पहुंची, मातम पसर गया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। ये सभी काम के सिलसिले में वहां रह रहे थे। अब इनके शव मध्य प्रदेश लाए जा रहे हैं।इस बीच, गुजरात के सूरत में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां शनिवार को छह मंजिला इमारत ढही थी। रविवार सुबह तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। मृतक संख्या बढऩे की आशंका है, क्योंकि 6 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button