
जबलपुर, यशभारत। सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर शुक्रवार को रोक लगा दी। जिसके चलते राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने कहा कि आईपीसी के पिछले 200 साल के इतिहास में कभी मैक्सिमम कन्विक्शन नहीं हुई थी, कोई माकूल कारण भी नहीं था। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक है। जिसके बाद लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होगी। इसके साथ ही विपक्षी एकता को बहुत बल मिलेगा। नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।