संसद का पहला दिन ‘सुपर-हॉट’ रेणुका चौधरी कुत्ते के साथ पहुंचीं,बोली काटने वाले संसद के अंदर
पूर्व उप-राष्ट्रपति का ज़िक्र कर मचाया बवाल

संसद का पहला दिन ‘सुपर-हॉट’ रेणुका चौधरी कुत्ते के साथ पहुंचीं,बोली काटने वाले संसद के अंदर
पूर्व उप-राष्ट्रपति का ज़िक्र कर मचाया बवाल
संसद के शीतकालीन सत्र-2025 की शुरुआत ही तूफानी रही। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी सत्र के पहले दिन अपने पालतू कुत्ते को संसद परिसर में लेकर आईं, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।चौधरी का सनसनीखेज बयान: विवाद बढ़ने पर रेणुका चौधरी ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ये बेजुबान कुत्ते नहीं काटते हैं। काटने वाले तो संसद के अंदर बैठे हैं बीजेपी का आरोप: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इसे विशेषाधिकार का दुरुपयोग और ‘लोकतंत्र पर कुठाराघात’ बताते हुए उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।
ड्रामा नहीं, डिलीवरी’: PM मोदी के बयान पर विपक्ष भड़का, कहा- ‘सबसे बड़े ड्रामेबाज ही…’
सत्र शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद को हार की हताशा का मंच नहीं बनना चाहिए और यहाँ ‘ड्रामा नहीं, डिलीवरी’ होनी चाहिए। विपक्ष का पलटवार: PM के इस बयान पर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 साल से सरकार ने संसदीय मर्यादा को कुचला है और सबसे बड़ा ड्रामेबाज ही यहाँ ड्रामे की बात कर रहा है।
पूर्व उप-राष्ट्रपति का ज़िक्र कर मचाया बवाल
राज्यसभा में सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के स्वागत के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कटाक्ष कर नया हंगामा खड़ा कर दिया। खड़गे की ‘खतरे’ वाली सलाह: उन्होंने मजाकिया लहजे में सभापति से कहा, “आप अपने आसन से उस तरफ (सत्ता पक्ष) ज्यादा न देखें, उसमें खतरा है। और अगर इधर (विपक्ष) नहीं देखेंगे तो भी खतरा है, इसलिए आप दोनों तरफ संतुलन बना कर रखें पूर्व सभापति पर तंज: खड़गे ने पूर्व उपराष्ट्रपति (जगदीप धनखड़) के अचानक पद छोड़ने का उल्लेख किया और कहा कि सदन उन्हें विदाई नहीं दे सका, जिसपर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया और इसे ‘अपमान’ बताया। जेपी नड्डा का जवाब: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खड़गे पर हमला बोलते हुए कहा कि हार की तकलीफ उन्हें डॉक्टर को बतानी चाहिए।
संसद के पहले दिन तीन बड़े विवादों ने साफ कर दिया है कि यह शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है।







