जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेलवे स्टेशन में मिलती है 400 रुपए किलो शक्कर मिक्स चाय पत्ती…!बनती है 120 कप चाय और 60 कप कॉफी, यशभारत की रेलवे स्टेशन में पड़ताल, यशभारत एक्सक्लूसिव

जबलपुर यशभारत। मानव जीवन में चाय का बहुत महत्व है। यहां तक कि हमारी दिनचर्या की शुरूआत चाय से होती है। कोई मेहमान आने पर उसका स्वागत चाय से किया जाता है। इसके साथ ही बड़ी बड़ी बैठकों के दौरान प्रायः हर हाथ में चाय होती है।जिससे हम ताजगी महसूस करते है। यह चाय गलियों चौराहा से लेकर से लेकर पांच सितारा होटल तक सहजता से मिल जाती है।
अब हम बात रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली चाय की करें तो जो चाय आप रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े होकर उसकी चुस्की लेते हैं उसका एक अलग ही आनंद है। लेकिन यह बात आपको हैरान कर देने वाली होगी की जिस जगह पर आप खड़े होकर चाय पी रहे हैं उसमें डाली जाने वाली शक्कर की कीमत कितनी होगी। बता दें कि इस चाय में जो शक्कर व चाय पत्ती डालकर बनाई जाती है उसकी कीमत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर 400 रुपए प्रति किलो है। इस एक किलो में शक्कर एवं चाय पत्ती दोनों एक साथ मिली रहती हैं। बात हैरान करने वाली है लेकिन यह एक सच्चाई है। हां यह बात जरूर है की इसको बेचनें एवं खरीदने वाले इसका खुलासा नहीं करते हैं। इतनी अधिक कीमत की शक्कर और चाय पत्ती मिलने की खबर जब यश भारत को लगी तो उसने रेलवे स्टेशन पहुंचकर इसकी पड़ताल की गई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।
कैसे और किसको मिलती है यह शक्कर चाय पत्ती
यश भारत की पड़ताल में यह सामने आया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जो बड़े ठेकेदार हैं उनका स्टेशन में स्टॉल चलाने वालों से यह अनुबंध रहता है की आपको शक्कर चाय पत्ती को शर्तों के आधार पर लेना पड़ेगी। जिससे स्टेशन में स्टॉल चलने वाले मजबूरी में इतनी महंगी शक्कर चाय पत्ती खरीदने के बाद आपके हाथ में चाय की प्याली पहुंचती है।
120 कप चाय और 60 कप बनती है काफी
रेलवे स्टेशन में जब यश भारत ने आगे भी पड़ताल की तो यह जानकारी निकल कर आई कि 400 रुपए किलो मिलने वाली शक्कर चाय की पत्ती में स्टॉल वाले 120 कप चाय एवं 60 कप कॉफी बनाते हैं। इसी तरह से उसमें मिलने वाले दूध के दाम के रेट भी सामान्य से दो गुने अधिक है। पड़ताल में यह बात भी सामने आएगी जो स्टेशन में स्टॉल वाले हैं उनको बाहर से किसी भी प्रकार की उक्त सामग्री खरीदने पर पाबंदी है।
कुछ ने रेट बताने में की आनाकानी
रेलवे स्टेशन में जब स्टॉल वालों से शक्कर व चाय पत्ती के रेट पूछे गए तो उन्होंने किसी भय के कारण बताने में आनाकानी की और कहा कि आप तो चाय पियो रेट से क्या मतलब… !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button