भोपालमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में छात्र की मौत; अज्ञात वाहन ने ली जान

सड़क हादसे में छात्र की मौत; अज्ञात वाहन ने ली जान
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर इलाके में सोमवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में एमबीए करने की तैयारी कर रहे एक होनहार छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र योगेश पाल उर्फ राजा बागसेवनिया का रहने वाला था, जिसने रविवार को ही केट की परीक्षा दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे भदभदा पुल के पास हुई, जब योगेश अपनी मोटरसाइकिल से अपने दोस्त को रातीबड़ इलाके में छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, लौटने के दौरान एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का पहिया योगेश के सिर से गुजर गया, जिससे उसके चेहरे और सिर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
केट परीक्षा के बाद हादसा:
योगेश ने पिछले वर्ष बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी और इस बार केट क्लियर कर एक अच्छे कॉलेज से एमबीए करने का सपना देख रहा था। रविवार दोपहर को उसने परीक्षा दी थी और देर रात तक इसी विषय पर अपने दोस्त से चर्चा कर रहा था। यह दुखद हादसा उसके घर लौटने के दौरान हुआ।
परिजनों में शोक की लहर:
मृतक योगेश के पिता सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में पदस्थ फिजियोथैरेपिस्ट हैं। योगेश परिवार में सबसे छोटा बेटा था। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार और दोस्तों में इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है। कमला नगर पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button