जबलपुरमध्य प्रदेश

होली पर मिलावटखोरों पर सख्ती: श्री स्वीट्स बेकरी में 70 किलो मिठाई नष्ट

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही

जबलपुर। होली त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा मिठाई दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अधारताल क्षेत्र स्थित श्री स्वीट्स बेकरी में छापा मार कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम को दुकान में रखी चमचम मिठाई में कीड़े पाए गए, जो आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर ही लगभग 70 किलो मिठाई को अमानक और उपभोग के अयोग्य घोषित करते हुए नगर निगम की कचरा गाड़ी में डलवाकर उसका विनष्टीकरण कराया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध खाद्य सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button