बीच बाजार में पति-पत्नी का मल्लयुद्ध , बच्ची रोती बिलखती रही, लोग तमाशा देखते रहे…. देखें… वीडियो…

नई दिल्ली एजेंसी। उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पति और पत्नी के बीच मल्लयुद्ध का तमाशा देखते आसपास के लोग तो हैं ही, वर्दीधारी पुलिस भी इसके मजे लेती दिख रही है। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वीडियो उन्नाव के आदर्श नगर मोहल्ले का है। यहां एक रेस्टोरेंट के पास पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की तो पति उसे रोकने लगा। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान प्रेमिका भी इस मारपीट में शामिल हो गई। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्नाव के एक रेस्टोरेंट में महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया था। इसे देख पत्नी भड़क गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिला नाले में कूदकर जान देने की कोशिश करने लगी। इसे देख पति ने उसका हाथ पकड़कर उसे रोक लिया। इस बीच दंपती में मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी दोनों के झगड़े के आगे लाचार दिखी।