जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, VIDEO वायरल

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. राजस्व और पुलिस टीम ने सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए. वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र के सिलपरी गांव की है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि 24 मई को राजस्व और पुलिस टीम जमीन का सीमांकन करने पहुंची थी. इस दौरान टीम किसी और की जमीन का सीमांकन न करके उनकी जमीन का सीमांकन करने लगी. जब उन्होंने विरोध किया दो दूसरे पक्ष को लोगों ने मारपीट की.उनका कहा है कि सीमांकन को लेकर उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी. बिना जानकारी दिए टीम सीमांकन कर रही थी. पीड़ित पक्ष ने पटवारी पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है. पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में वो मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचे.पीड़ित के राजकुमार केवट ने बताया कि पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारी के मौजूदगी में मारपीट की गई. जहरीला, छोटू, पारस, लल्लू, बाबूलाल सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप है. उनका कहना है कि थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button