उमंग के साथ स्पेशल बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जबलपुर, यशभारत। मानस भवन में ऊर्जा उत्सव हुनर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहर के स्नेह निकेतन गोरखपुर
चैतन्य विकलांग केंद्र ,आँचल विकलांग पुनर्वास केंद्र ,वंदन पुनर्वास केंद्र ,नेत्रहीन कन्या शाला के विशेष बच्चों द्वारा कला, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। शहर के स्पेशल बच्चों ने जब मंच पर प्रस्तुतियां दीं तो देखने वाले देखते ही रह गए । संस्कृत परिस्थितियों में नृत्य और उनके स्पेशल परफॉर्मेंस पर समूचा हाल तालिया की गूंज से गुंजाएमान हो उठा। कहने को तो यह दिव्यांग और स्पेशल चाइल्ड है लेकिन उनकी प्रतिभाओं को देखकर हर कोई कह रहा था कि हुनर तरासने के लिए यह बेहतर मंच है। यह नजारा ऊर्जा पावर विद इन अस संगठन के उत्साह हुनर का कार्यक्रम में देखने मिला। सोमवार को मानस भवन में शहर के समस्त सामाजिक संगठनों और स्पेशल बच्चों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के बच्चों द्वारा उत्साह हुनर का कार्यक्रम में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की परिस्थितियों दी गई ।कविता पाठ से लेकर नृत्य प्रस्तुतियां और बच्चों के मन की बातें जब मंच पर आई तो देखने वालों ने उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, आशीष दीक्षित ( रेड क्रॉस सोसाइटी ) नीता रजक ( वंदन पुनर्वास केंद्र ) निशी सेठी ( थेरापिस्ट ) रूपाली मिश्रा जेलर अंजू मिश्रा जेलर ने माता सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से किया। ऊर्जा, एक सामाजिक संगठन है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने और विशेष रूप से दिव्यांग व स्पेशल बच्चों को हर संभव मदद देने के लिए संकल्पित है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत ऊर्जा दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजित करने जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें मंच प्रदान कर समाज में उनके प्रति जागरूकता व सम्मान को बढ़ाना और दिव्यांग बच्चों को भी आम बच्चों की तरह अधिक से अधिक मौके प्रदान करना है। अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उन बच्चों के लिए एक उपर्युक्त अवसर है जो अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित कर उन्हें समाज में स्वीकृति दिलाने में सहयोग करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऊर्जा की सचिव सदस्य, काजल तलरेजा, पारुल अग्रवाल, दिव्या दिवाकर, पल्लवी पाठक, सुरभि मिश्रा एवं शीतल गुप्ता आदि का सहयोग कर रही हैं।







