जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

स्पार्किंग से भड़की आग, दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक—किसानों का बिजली दफ्तर में हंगामा

जबलपुर, यश भारत

स्पार्किंग से भड़की आग, दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक—किसानों का बिजली दफ्तर में हंगामा

जबलपुर, यश भारत। कुंडम थाना क्षेत्र के मुरझौर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
घटना से आक्रोशित किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय बिजली ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की जा चुकी थी, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button