जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सोनिया ने नए कांग्रेस मुख्यालय का इनॉगरेशन किया

खड़गे और राहुल मौजूद, 252 करोड़ में बना 80 हजार वर्गफीट का इंदिरा भवन
नई दिल्ली , एजेंसी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में आज नए कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत करीब 400 नेता मौजूद रहे। नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन है। अब तक इसका पता 24, अकबर रोड था। करीब 46 साल बाद आज से नया पता च्इंदिरा गांधी भवनज् 9्र, कोटला रोड हो गया है। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इसकी आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। 15 साल बाद यह बनकर तैयार हुआ है। इंदिरा भवन की यह तस्वीर रात के वक्त ली गई है। यह भाजपा दफ्तर से 500 मी. दूरी पर है।
भाजपा की वजह से दूसरी बार एंट्री पॉइंट बदला
कांग्रेस के नए ऑफिस का मेन एंट्रेंस बदल सामने नहीं, बल्कि पीछे के दरवाजे से है। इसकी वजह भाजपा है। दरअसल, ऑफिस का फ्रंट एंट्रेंस दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। ऐसे में एड्रेस पर यह नाम आता, इसलिए पार्टी ने फ्रंट एंट्रेंस के बजाय बैकडोर एंट्री यानी पिछले दरवाजे से एंट्रेंस चुना, जो कोटला रोड पर खुलता है।
70 के दशक में कांग्रेस का ऑफिस डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर था। इसका एड्रेस 3, रायसीना रोड था। इसके ठीक सामने 6, रायसीना रोड पर अटल बिहारी वाजपेयी रहा करते थे, इसलिए कांग्रेस ने यहां भी बैकडोर एंट्री चुनी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button