इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में भी बतौर डीआईजी सेवाएं दे चुकी है सोनाली मिश्रा

जबलपुर यश भारत। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है।वे 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। और यहां यह उल्लेखनीय है कि वह पूर्व में जबलपुर में भी अपनी सेवाएं बतौर डीआईजी दे चुकी है। अब तक के सेवा काल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा भी उन्होंने आईजी इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय बीएसएफ मुख्यालय दिल्ली व कश्मीर घाटी आईजी बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर जालंधर आईजी खुफिया विभाग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। और उनका कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोनाली मिश्रा को 31 अक्टूबर 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी है। वह वर्तमान में आर पी एफ के महानिदेशक मनोज यादव के पदभार ग्रहण करेंगी जो 31जुलाई को सेवा निवृत होने वाले हैं। आरपीएफ के अब तक के इतिहास में वे पहली महिला अधिकारी होगी जिन्हें अन्य कर्तव्यों के साथ रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरपीएफ को भी उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button