इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दामाद ने किया ससुर पर चाकू से हमला हुआ घायल  

सास ने आरोपी पर लगाया मारपीट व दहेज का आरोप 

दामाद ने किया ससुर पर चाकू से हमला हुआ घायल  
सास ने आरोपी पर लगाया मारपीट व दहेज का आरोप

शहपुरा (भिटोनी) यश भारत जबलपुर के शहपुरा भिटोनी  थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल पठार निवासी रोशन अहिरवार पिता मिठाई लाल उम्र 45 वर्ष को दिनदहाड़े शहपुरा बुलाकर नरसिंहपुर मुख्य रोड झोजी तिराहा पर 4:00 दिन में दामाद ने पीछे से पीठ पर ससुर को चाकू मारकर घायल कर  दिया।मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिल पठार निवासी रोशन अहिरवार मिस्त्री गरा मिट्टी का काम करता है दामाद ने फोन करके मनखेड़ी में काम के बहाने शहपुरा बुलाया और रास्ते में दामाद अभिषेक अहिरवार एवं उसका छोटा भाई अज्जू ने चाकू निकाल करके अपने ससुर पर पीछे से हमला कर दिया और हमला करके फरार हो गए परिजनों को जानकारी लगने पर परिजनों ने आनन -फानन में इलाज के लिए शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए प्राथमिक उपचार करके गंभीर को देखते हुए मेडिकल जबलपुर रेफर किया

1765021475 WhatsApp Image 2025 12 06 at 5.07.04 PM

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है कुछ देर के बाद मौके पर शहपुरा पुलिस ने पहुंचकर पहुंच जांच में जुट गए। फरार दोनों आरोपी को तलाशा जारी है  । घायल रोशन अहिरवार की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया हमारा दामाद बहुत दिन से डेढ़ लाख की मांग कर रहा है पैसा ना देने के कारण यह हमला किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button