जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में 2 लाख की स्मैक जेब में रखकर जा रहा था ग्राहक को सप्लाई देने : पुलिस ने हाउबाग से दबोचा

 

 

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के हाउबाग में पुलिस ने एक पुराने बदमाश को दबोचकर करीब दो लाख रुपये की स्मैक जब्त की है। आरोपी लंबे अरसे से गांजा सप्लाई के गोरखधंधे से जुड़ा रहा है। पुलिस आरोपी के माध्यम से गैंग के अन्य आरोपियों को दबोचने प्रयासरत है।

गोरखपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि हाउबाग पर एक संदिग्ध वृद्ध खड़ा है। जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ा है। जिसके बाद तत्काल टीम गठित कर रवाना की गई। टीम को आता देख आरोपी चमन सोनकर उम्र करीब 65 वर्ष निवासी भरतीपुर ने दौड़ लगा दी, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपी की तलाश लेने पर, जेब में बाइस ग्राम कीमत करीब दो लाख की स्मैक जब्त की गई है।

गैंग को कहंा से मिलती है सप्लाई
पकड़ा गया आरोपी गांजे के गोरखधंधे से जुड़ा रहा है। जो स्मैक के साथ दबोचा गया। लेकिन पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर आरेापी की गैंग के अन्य गुर्गें कहा है और उनको स्मैक कौन सप्लाई
करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button