विदेश

सूडान में आसमानी आफत,लैंडस्लाइड से पूरा गांव तबाह

1,000 लोगों की मौत, केवल 1 जिंदा बचा

यशभारत। अफगानिस्तान में भूकंप के तबाही मचाने के बाद अब कुदरत ने अफ्रीकी देश सुडान में अपना रौद्र रूप दिखाया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार सूडान लिबरेशन मूवमेंट/सेना ने सोमवार को कहा कि भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में कम से कम 1,000 लोग मारे गए हैं. इस भूस्खलन ने पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वत क्षेत्र में एक गांव को पूरी तरह नष्ट कर दिया, इस गांव में केवल एक जीवित बचा है. सेना ने कहा है कि गांव अब पूरी तरह से जमींदोज हो चुका है।

Table of Contents

मदद करने की अपील

अब्देलवाहिद मोहम्मद नूर के नेतृत्व वाले समूह ने एक बयान में कहा कि कई दिनों की भारी बारिश के बाद 31 अगस्त को भूस्खलन हुआ. यह आंदोलन/ समूह दारफुर क्षेत्र में स्थित क्षेत्र को नियंत्रित करता है और उसने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के शवों को बाहर निकालने में मदद करने की अपील की है।

भुखमरी की मार झेल रहा सुडान

सूडान में 2 साल से जंग जारी है. इस देश की आधी से ज्यादा आबादी भुखमरी की मार झेल रही है. लाखों लोग अपने घर-बार छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं. नॉर्थ दारफुर की राजधानी अल-फाशिर पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.है। जनता जंग से उपजे हालातों से जूझ रही है. लोगों के सामने भुखमरी को संकट खड़ा है. सूडान की आर्मी और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच गृहयुद्ध चल रहा है. इस गृहयुद्ध की वजह से दारफुर क्षेत्र पहले से ही प्रभावित है. युद्ध के नुकसान से बचने के लिए लोगों ने मार्रा पर्वत इलाकें में शरण ली हुई हैं, लेकिन वहां के हालात भी ठीक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button