जबलपुरमध्य प्रदेश

एसआईआर : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, राजनैतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

आगामी निर्वाचन की तैयारियां भी तेज

जबलपुर,यशभारत। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अद्यतन मतदाता सूची जारी की गई।
इस अवसर पर आयोजित स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची की अधिकृत प्रतियां सौंपीं। बैठक में पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए तथा अपात्र नामों को हटाया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत हो तो नियमानुसार अवगत कराएं। उन्होंने मतदाताओं से भी आग्रह किया कि वे अपने नाम, पता और अन्य विवरण की पुष्टि कर लें।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के साथ ही आगामी निर्वाचन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। निर्वाचन कार्यालय द्वारा सूची की प्रति संबंधित कार्यालयों एवं ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि आम नागरिक आसानी से अपने नाम की जांच कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button