आउटर में सिंगरौली के यात्री पर चाकू से हमला
घायल मेडिकल में भर्ती,दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर यशभारत। बीती रात मुख्य रेलवे स्टेशन के कटनी आउटर में सिंगरौली जिला के एक युवक को चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। इस मामले में यात्री के हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के मुताबिक सिंगरौली जिला के बरगवा थाना क्षेत्र के बगैया निवासी ललित प्रजापति अपने भाई राजेश के साथ सिकंदराबाद जाने के लिए जबलपुर स्टेशन पहुंचा था। रात में टॉयलेट करने के लिए इंदिरा मार्केट की ओर आउटर पर गया था। पुलिस का कहना है कि उधर, झाड़ियों के पास रेललाइन की पुलिया पर बैठे दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसे लूटने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ललित ने अपने भाई को आवाज लगाई, जिससे आरोपी उसे छोड़कर झाड़ियों से होते भाग गए। ललित का भाई तुरंत जीआरपी पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए विक्टोरिया भिजवाया। पुलिस ने घायल के निशानदेही पर आरोपी की शिनाख्त अभय चौधरी उर्फ दस्सू के रूप में की।
पूर्व के मामले भी दर्ज हैं
घटना के संबंध में जीआरपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिक सहित अभय उर्फदस्सू चौधरी के विरुद्ध पूर्व में भी स्टेशन में चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया गया था दोनों को विरुद्ध विभिन्न मामलों में आठ मामले पूर्व के भी दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में मामला लूट का बताया जा रहा है। घटना के बाद स्टेशन में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि स्टेशन में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है।







