जबलपुरमध्य प्रदेश

5 नवंबर को होगा श्री अजित वर्मा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार समारोह

यशभारत संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार श्री आशीष शुक्ला को किया जाएगा सम्मानित

जबलपुर। प्रदेश की पत्रकारिता में अलग पहचान रखने वाले 58 वर्ष पूर्व गठित साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था मित्रसंघ के संस्थापक, पत्रकारिता जगत की प्रमुख हस्ती और दैनिक जयलोक के संस्थापक स्वर्गीय श्री अजित वर्मा जी की स्मृति में ‘पत्रकारिता पुरस्कार समारोह’ का आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा। यह समारोह सुबह 11 बजे होटल समदड़िया, बराट रोड में आयोजित होगा। जिसमे इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री आशीष शुक्ला यशभारत एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से श्री संजय साहू हरिभूमि INH को सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम में आशीर्वचन ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद महाराज देंगे। इसके मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह होंगे। अध्यक्षता महापौर जगत बहादुर सिंह अजू करेंगे। विधायक अजय विश्नोई, लखन घनघोरिया, अभिलाष पाण्डे तथा पूर्व विधायक विनय सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस आयोजन की तैयारी मित्रसंघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर और संयोजक परितोष वर्मा द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button