जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शिरडी साईं मंदिर: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 6.31 करोड़, सोने-चांदी का भी किया दान

गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया है। तीन दिनों के इस उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने कुल 6 करोड़ 31 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। दान में विभिन्न प्रकार के नोट शामिल 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल रहे। साईं भक्तों ने सोने और चांदी का भी दान किया, जिसमें कुंदन से जड़ा हार और सोने का मुकुट शामिल है।

साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी द्वारा बुधवार, 9 जुलाई से शुक्रवार, 11 जुलाई तक आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान, दक्षिणापेटी, दान काउंटर, ऑनलाइन, चेक डीडी, मनीऑर्डर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, सोना, चांदी और दर्शन/आरती पास शुल्क सहित सभी माध्यमों से कुल 6,31,31,362/- रुपये (छह करोड़, इकतीस लाख, इकतीस हजार, तीन सौ बासठ रुपये) प्राप्त हुए, यह जानकारी साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने दी।

उक्त दान में दक्षिणापेटी में प्राप्त नकद 01 करोड़ 88 लाख 08 हजार 194 रुपये, दान काउंटर से 01 करोड़ 17 लाख 84 हजार 538 रुपये, पी.आर. टोल पास से 01 करोड़ 17 लाख 84 हजार 538 रुपये शामिल हैं। 55 लाख 88 हजार 200, डेबिट क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन दान, चेक डीडी दान, मनीऑर्डर कुल 02 करोड़ 05 लाख 76 हजार 626 रुपये, सोना 668.400 ग्राम कुल 57 लाख 87 हजार 925 रुपये और चांदी 6,798.680 ग्राम कुल 05 लाख, 85 हजार 879 रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button