शरतचन्द्र तिवारी मार्ग पट्टिका अनवारण समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
'आदम का सफर अफ्रीका से आसमान तक' पर हुआ स्मृति व्याख्यान

जबलपुर। साहित्य, संस्कृति और विज्ञान के प्रखर चिंतक स्वर्गीय शरत् चन्द्र तिवारी की स्मृति में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रथम चरण में मदनमहल स्थित होटल अन्नपूर्णा इन के समीप श्री तिवारी की नाम पट्टिका का अनावरण किया गया। शरतचन्द्र तिवारी मार्ग पट्टिका अनवारण समारोह गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। आशीष हॉस्पिटल से मदन महल स्टेशन प्लेट क्रमांक 4 तक जाने वाले इस मार्ग का नाम शरद चंद्र तिवारी मार्ग रखा गया है लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर एमपी गुप्ता मौजूद रहे वहीं सम्माननीय अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीमती गीता शरत तिवारी रुणिका-नंद कुमार,डॉक्टर नेहा मनु शरद तिवारी वरुण विधान अयान मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मार्ग का नामांतरण किया गया है तिवारी जी एक योग्य व्यक्ति थे जन सेवक थे लोग चुनाव लड़ने के लिए काम करते हैं लेकिन तिवारी जी ने निस्वार्थ होकर कार्य किया जिसके कारण आज उन्हें लोग याद करते हैं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि शरदचंद्र तिवारी नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रहे समाज और शहर के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है मार्ग का नामांकरण कर के शहर को ऐसे योगदान देने वाले लोगों को याद किया जाता है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में जबकि आदम का सफर तक अफ्रीका से आसमान तक विषय पर खगोल विज्ञानी एवं प्रसिद्ध विज्ञान वक्ता अभिताभ पांडेय व्याख्यान दिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. इला घोष ने की। इस दौरान विधायक अजय विश्नोई, बड़ेरिया मेट्रो प्राइम के निदेशक राजीव बड़ेरिया,नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







