बैरसिया SDM आशुतोष शर्मा और हुजूर SDM विनोद सोनकिया सहित कई अधिकारी सम्मानित

बैरसिया SDM आशुतोष शर्मा और हुजूर SDM विनोद सोनकिया सहित कई अधिकारी सम्मानित
भोपाल,यशभारत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को ‘प्रतिदिन पुरस्कार योजना’ के तहत सम्मानित किया। यह सम्मान निर्वाचन संबंधी गणना पत्रों और फॉर्मों के डिजिटाइजेशन के कार्य में उनकी उल्लेखनीय दक्षता के लिए दिया गया।
शनिवार, 22 नवंबर 2025 को आयोजित कार्यक्रम में, ग्रामीण बैरसिया विधानसभा क्षेत्र (149) के SDM आशुतोष शर्मा और तहसीलदार दिलीप चौरसिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन दोनों अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में प्रति बीएलओ के मान से 82 प्रतिशत गणना पत्रकों को सफलतापूर्वक डिजिटाइज कर काम पूरा किया।
इसी क्रम में, हुजूर विधानसभा क्षेत्र के SDM विनोद सोनकिया और तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्होंने प्रति बीएलओ 77 प्रतिशत गणना पत्रकों को डिजिटाइज करने का लक्ष्य हासिल किया।
इसके अलावा, जनपद पंचायत फंदा की सीईओ शिवानी मिश्रा को ग्रामीण क्षेत्र में प्रति बीएलओ 109 फॉर्म डिजिटाइज करने जैसे प्रभावी कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्य निर्वाचन प्रक्रिया की सटीकता और गति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इन अधिकारियों का प्रदर्शन अन्य के लिए प्रेरणास्रोत है।







