सेवा परमो धर्म,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव पर
मित्र मंडली ने की गौ सेवा

सेवा परमो धर्म,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव पर
मित्र मंडली ने की गौ सेवा
जबलपुर। यश भारत। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा परमो धर्म के उद्देश्य को समर्पित एक अनूठा प्रयास देखने को मिला। नगर निगम गौशाला, तिलवारा में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी की उपस्थिति में गोपाल तिवारी और शेरू रैकवार के नेतृत्व में मित्र मंडली ने गौ सेवा का आयोजन किया।
मित्र मंडली ने बताया कि उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि गाय हमारी संस्कृति की प्राण है और गंगा, गायत्री, गीता, गोवर्धन तथा गोविंद की तरह पूजनीय है। गौ सेवा के इस आयोजन में मित्र मंडली ने चार क्विंटल पालक, तीन क्विंटल मैथी, गाजर, दो क्विंटल गुड़ और 1200 रोटियां गायों को खिलाईं। इस अवसर पर शेरू रैकवार ने बताया कि यह संकल्प आज 64वें दिन में प्रवेश कर चुका है और मित्र मंडली इसे नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लेती है।