जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

उजारपुरवा में सनसनीखेज वारदात – एक्सिस सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर युवक पर चलाई गोली

जबलपुर, यशभारत। शहर के उजारपुरवा क्षेत्र में गुरुवार हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक्सिस गाड़ी में सवार तीन बदमाशों ने घर पर सो रहे एक युवक पर न सिर्फ गोली चला दी बल्कि आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू से भी हमला कर दिया। इस वारदात के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार हर्षवर्धन नामक युवक अपने घर में सो रहा था। तभी सुबह 10 बजे एक्सिस गाड़ी से तीन युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही हर्षवर्धन ने दरवाजा खोला, हमलावरों ने अचानक उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इससे वह कुछ देख नहीं पाया और तभी बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली से वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने पैर में चाकू से भी हमला किया।परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर एक्सिस गाड़ी से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली जाएगी और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button