कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए श्रेष्ठ प्रशिक्षकों का चयन प्रारंभ

कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए श्रेष्ठ प्रशिक्षकों का चयन प्रारंभ
– प्रदेश भर से योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से मांगा गया विवरण
भोपाल यशभारत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाने के लिए प्रदेश भर से प्रतिभावान श्रेष्ठ प्रशिक्षकों के एक दल का गठन किया जाएगा। यह पहल संगठन को विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समय से सेवा देने वाले, अनुभवी, युवा, शिक्षित और संगठन हित में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। ऐसे कांग्रेसजन जो प्रशिक्षण कार्य में रूचि रखते हैं और जिनमें नेतृत्व क्षमता हो, वे अपना विस्तृत विवरण 23 जून 2025 तक व्हाट्सएप नंबर 9993375005 पर भेज सकते हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले ने प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सांसदों एवं विधायकों से कहा है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि योग्य व्यक्तियों को इस दल में स्थान मिल सके।







