जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने संजीव सचदेवा, 24 मई से संभालेंगे दायित्व

जबलपुर। भारत सरकार ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के तौर पर न्यायाधीश संजीव सचदेवा की नियुक्ति की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। संजीव सचदेवा, जो पहले से ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं, 24 मई 2025 से मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने दायित्व संभालेंगे।
23 मई को रिटायर हो रहे जस्टिस सुरेश कैत
यह नियुक्ति मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के 23 मई 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी। न्यायमूर्ति सचदेवा की नियुक्ति से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में नेतृत्व की जिम्मेदारी सुचारू रूप से जारी रहेगी।
सरकार ने इस नियुक्ति को मंत्रालय के विधि और न्याय विभाग के तहत ‘अपॉइंटमेंट डिविजन’ से जारी किया है। नई दिल्ली के जैसलमेर हाउस से जारी अधिसूचना में नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी दी गई है।







