भोपाल

साहू समाज का हरियाली तीज महोत्सव पर किया वृक्षारोपण 

साहू समाज का हरियाली तीज महोत्सव पर किया वृक्षारोपण
भोपाल,यशभारत। प्रियंका साहू फाउंडर ऑफ क्वींस आफ भोपाल और साहू समाज द्वारा शनिवार दो अगस्त को पीपुल्स माल के समीप प्रीमियर ऑर्चड में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का किया गया। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और एजुकेटर क्वींस ऑफ भोपाल ग्रुप की फाउंडर प्रियंका साहू के मुताबिक इस आयोजन में राष्ट्रीय तेली समाज महसंगठन की बहनें भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इनमें सोनम साहू,सीमा साहू,अर्चना साहू,आशा साहू, और रानी साहू प्रमुख रुप से शामिल हैं। उनका कहना है कि वृक्षारोपण कर समाज को प्रकृति के सरंक्षण का संदेश दिया गया। सुश्री साहू ने इस दौरान मौजूद महिलाओं के साथ कालोनी की महिलाओं को वृक्षारोपण के लिए भी जागरुक किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारी आने वाली पीढिय़ों को साफ और स्व‘छ हवा मिले, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिए वृक्षारोपण बहुत जरुरी है। सुश्री साहू ने कहा कि वृक्षारोपण का अत्यधिक महत्व है। यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने, जल संरक्षण में सहायता करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान तमाम तरह के फलदार और अधिक आक्सीजन देने वाले पौधों को विशेष रुप से लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button