जबलपुरमध्य प्रदेश
शोक समाचार: भाग्यश्री ट्रांसपोर्ट के संचालक श्री पवन जैन का निधन

जबलपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और भाग्यश्री ट्रांसपोर्ट के संचालक श्री पवन जी जैन (भाग्यश्री) का हृदय गति रुक जाने के कारण असामयिक निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से शहर के व्यापारिक जगत और जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी श्री पवन जैन के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को सुबह 10:00 बजे निकाली जाएगी। यह शव यात्रा उनके निवास स्थान संगम कॉलोनी, जैन मंदिर के पास से प्रारंभ होकर रानीताल मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस दुखद घड़ी में समस्त भाग्यश्री परिवार एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।







