जबलपुरमध्य प्रदेश

स्टेशन में टीईटी और यात्री के बीच हंगामा,बागमती एक्सप्रेस का मामला

टिकट चेकिंग के दौरान हुआ था विवाद

जबलपुर यशभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में पर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टीटीई और एक यात्री के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते झड़प में बदल गया। टीईटी और यात्री के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें दो टीटीई एक यात्री के झड़प चल रही है। उक्त मामला दरभंगा मैसूर बागमती एक्सप्रेस के जबलपुर स्टेशन पहुंचने के बाद का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक टिकट जांच के दौरान टीईटी ने यात्री से वैध टिकट दिखाने को कहा, जिस पर यात्री ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। घटना के दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्री भी जुट गए और हंगामे की स्थिति बन गई। लोग बीच-बचाव करने लगे लेकिन झड़प काफी देर तक चलती रही। स्थिति बिगड़ते देख रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया।

यात्रियों का कहना था कि टीईटी का रवैया सख्त था, जबकि कुछ लोगों ने यात्री पर ही हंगामा करने का आरोप लगाया। घटना से ट्रेन संचालन पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा और माहौल तनावपूर्ण हो गया ।अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि गलती किसकी थी। फिलहाल घटना को लेकर यात्रियों में खासा रोष देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 09 18 at 15.31.29

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button