जबलपुरमध्य प्रदेश

लम्हेटा के पास सड़क हादसा एक बच्चा वा महिला की मौत एक गंभीर

जबलपुर यश भारत। तिलवारा थाना अंतर्गत लमेहटा बाईपास पर शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला और एक बच्चों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया था। घटना के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक और घायल बाइक से कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ्तार डंपर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला और बच्चे की तो जान ही चली गई लेकिन पुरुष घायल हो गया उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये थे तथा प्रारंभिक जांच पड़ताल और कार्यवाही में जुटे थे। थाना प्रभारी से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी और घायल भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button