भोपाल
कल हड़ताल पर नहीं रहेंगे राजस्व अधिकारी -स्वतंत्रता दिवस पर सौंपे गए काम को करेंगे पूरा

कल हड़ताल पर नहीं रहेंगे राजस्व अधिकारी
-स्वतंत्रता दिवस पर सौंपे गए काम को करेंगे पूरा
भोपाल, यशभारत।
न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन से नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदार 6 अगस्त से काम नहीं कर रहे हैं। इससे अकेले भोपाल में ही 3 हजार केस पेंडिंग हो गए हैं। कर्मचारी कोर्ट पेशियां आगे बढ़ा रहे हैं। गुरुवार को भी काम प्रभावित रहा, लेकिन राजस्व अधिकारी 78वां स्वतंत्रता दिवस पर विरोध नहीं जताएंगे। प्रांताध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान जानकारी देते हुए बताया कि हर भारतीय के लिए राष्ट्र और राष्ट्र के प्रति निष्ठा सर्वोपरी है। इसलिए 15 अगस्त को सभी संवर्गीय साथी स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से संबंधित सौंपे गए सभी कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और पूरे जोश के साथ करेंगे, लेकिन बाकी कामों से दूरी बनाए रखेंगे। इस दिन कोई भी साथी विरोध प्रदर्शन नहीं करेगा।







