इंजीनियर के अंधे कत्ल का खुलासा:- मेहनत का दाम न देने पर हुआ था इंजीनियर का गला रेत कर कत्ल -मजदूर युवक ने जीजा के साथ मिलकर लिया बदला

इंजीनियर के अंधे कत्ल का खुलासा:-
मेहनत का दाम न देने पर हुआ था इंजीनियर का गला रेत कर कत्ल
-मजदूर युवक ने जीजा के साथ मिलकर लिया बदला
भोपाल, यशभारत।
सूखीसेवनिया इलाके में एक सिविल इंजीनियर की गला रेत कर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 26 दिन पहले हुए इस अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आपस में साला-जीजा हैं। आरोपी युवक ने मृतक कपिल शर्मा द्वारा मजदूरी के पैसे न बढ़ाने और मारपीट से नाराज होकर अपने जीजा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और मौका मिलते ही रस्सी से गला घोटने के बाद कटर से उसका गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल रस्सी, कटर और मृतक मोबाइल, लेपटॉप बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गत 6 जुलाई की शाम को सूचना मिलने पर सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने पिपलिया जाहिर पीर सिथत बीजासेन फार्म हाउस के पास कार की ड्राइविंग सीट पर संत आशाराम नगर बागसेवनिया निवासी कपिल शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा(46) की लाश मिला थी। कपिल शर्मा सीविल इंजीनियर था और प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। वह 3 जुलाई को अपने घर से काम के सिलसिले में निकला था। इस मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट आने के पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि कपिल शर्मा की करीब तीन दिन पहले किसी हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। उसके गले पर चोट के निशान मिले थे।
एसपी देहात भोपाल प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। वहीं हत्यारे पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। एसआईटी में एएसपी देहात भोपाल नीरज चौरसिया, एसडीओपी ईटखेड़ी मंजू चौहान, टीआई सूखीसेवनिया रामबाबू चौधरी, टीआई ईटखेडी आशीष सप्रे और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। जो हत्या की वारदात की जांच कर अलग-अलग बिंदूओं पर पड़ताल कर रही थी। एसआईटी ने मुखबिरी के साथ तकनीक का भी सहारा लिया था।
जीजा के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट:-
एसपी सिन्हा ने बताया कि इस मामले में एसआईटी ने तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर मृतक कपिल शर्मा के यहां पर मजदूरी करने वाले पीसी नगर मल्टी-2 हबीबगंज निवासी दीपक साहू पुत्र राम अवतार(26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह कपिल शर्मा के यहां 15 सौ रूपए प्रतिमाह के हिसाब से मजदूरी करता था, लेकिन इनते पैसों से उसका खर्च नहीं चल रहा था। इस कारण उसने कपिल शर्मा से मजदूरी का पैसा बढ़ाने की बात की तो उसने उसके साथ मारपीट कर गाली गलौच कर दी। इस बात से उसे काफी गुस्सा आया और उसने अपने जीजा पीसी नगर मल्टी-3 हबीबगंज निवासी पप्पू अर्मा उर्फ शमी पुत्र भवानी सिंह(38) को पूरी बात बताई और उसके साथ मिलकर कपिल शर्मा की हत्या की योजना बनाई।
कपिल घूमाने ले गया, तक दिया वारदात को अंजाम:-
एएसपी नीरज चौरसिया ने बताया की गत 2 जुलाई को कपिल शर्मा ने आरोपी दीपक साहू से कहा था कि कल यानी 3 जुलाई को घूमने चलेंगे। अगले दिन 3 जुलाई की रात कपिल ने दीपक को हबीबगंज अंडर बिज पर बुलाया। इसके बाद दीपक अपने जीजा पप्पू अर्मा को साथ लेकर वहां पहुंचा। इसके बाद दोनों कार की पिछली सीट पर बैठ गए। इसके बाद कपिल ने बागसेवनिया से शराब खरीदी और बायपास होते हुए पिपलिया जाहिर पीर सिथत बीजासेन फार्म हाउस के पास सुनसान कच्चे रास्ते पर पहुंचा। जहां पर दोनों पप्पू ने पीछे से रस्सी के कपिल का गला घोट दिया। इसके बाद दीपक ने कार से उतर कर कटर से कपिल शर्मा का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मृतक का मोबाइल, लेपटॉप चुरा लिया। वहीं गले से सोने की चेन, प्रिंटर, एक जोड़ कान के कुंडल, एक जोड़ टॉप्स चुरा लिए थे। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए।







