जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जिम्मेदार लापरवाह:- व्हील चेयर पर मरीज को ले जाने परिजन मजबूर

जिम्मेदार लापरवाह व्हील चेयर पर मरीज को ले जाने परिजन मजबूर

8 5 4

जबलपुर,यशभारत। एक तरफ प्रतिदिन हजारों की संख्या में इलाज कराने मरीज जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अगर अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के पर्याप्त संसाधन न हों। तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता।
शनिवार सुबह जिला अस्पताल विक्टोरिया में यशभारत की टीम के कैमरे में वो मंजर कैद हुआ जो चौंकाने वाला रहा। कैमरे में कैद किया गया कि वार्ड ब्वॉय के मना करने के बाद परिजन खुद बुजुर्ग विकलांग महिला को बैठाकर चिकित्सीय जांच के लिए ले जा रहे थे। ये नजारा देखने के बाद जिला अस्पताल विक्टोरिया प्रबंधन के द्वारा मरीजों के इलाज व पर्याप्त सुविधाओं देने की बात की पोल खुल गई है और ये सभी दावे अब खोखले नजर आ रहे हैं।
ये मंजर हुआ कैमरे में कैद….
जानकारी के अनुसार रांझी निवासी एक बुजुर्ग महिला मरीज विकलांग थी जिसे अस्पताल की एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में चिकित्सीय जांच के लिए जाना था। पहले तो मरीज के परिजन व्हील चेयर के लिए विक्टोरिया अस्पताल के कई चक्कर लगाते रहे फिर बड़ी मुश्किल से उन्हें एक व्हील चेयर तो मिल गई लेकिन उसे चलाने वाला कोई भी वार्ड ब्वॉय तैयार नहीं हुआ। जबकि सुबह की ड्यूटी में जिला अस्पताल विक्टोरिया के कई वार्डों में अधिकांशत: वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर मौजूद रहे। जब वार्ड ब्वॉय ने मना किया तो फिर परेशान परिजन खुद व्हील चेयर में बुजुर्ग महिला मरीज को बैठाकर अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग में ले गए।
जिला अस्पताल विक्टोरिया में खुली दावों की पोल

 

 

 

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button