इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस की खुशियां मातम में बदलीं: बच्चों से भरी पिकअप पलटी, 24 से ज्यादा घायल; 

परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

गणतंत्र दिवस की खुशियां मातम में बदलीं: बच्चों से भरी पिकअप पलटी, 24 से ज्यादा घायल; 

परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नागौर/डीडवाना गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखकर लौट रहे स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक पिकअप वाहन के पलटने से 24 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रेफर किया गया है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे डीडवाना के खरवलिया क्षेत्र के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में 35 से 40 बच्चे सवार थे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का दावा है कि वाहन में 42 बच्चों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। सभी बच्चे भवाद गांव के रहने वाले हैं और मंडूकरा गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन तुरंत बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। घायलों को डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला प्रशासन ने रिस्पांस टीमें सक्रिय कर दी हैं और इलाज जारी है।

परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रोजाना बच्चों को इसी तरह “भेड़-बकरियों की तरह” पिकअप में भरकर लाया-ले जाया जाता है। बताया गया कि पिकअप वाहन सरकारी स्कूल का शिक्षक संतोष चला रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, एडीएम मोहन लाल खटवनालिया और डीटीओ सुप्रिया बिश्नोई जिला अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button